अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ , मंडल शाखा चित्तौड़गढ़
सेवामें,
श्रीमान
अधीक्षक डाकघर महोदय
चित्तोड़गढ़ मंडल
चित्तौडगढ -312001
क्र/मासिक मीटिंग/8/ 2014-2015 दिनांक 21.11.2014
चित्तोड़गढ़ मंडल
चित्तौडगढ -312001
क्र/मासिक मीटिंग/8/ 2014-2015 दिनांक 21.11.2014
विषय :- मासिक
मीटिंग आयोजन करवाने के सन्दर्भ में |
सर्वप्रथम
चित्तोडगढ मंडल में कार्यभार ग्रहण करने के लिए अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ
परिवार आपका हार्दिक अभिनन्दन और स्वागत करता है |
चित्तोडगढ
मंडल कि छवि राजस्थान परिमंडल में हमेशा ही अव्वल दर्जे कि रही है | मंडल कि छवि
बनाने में उसके प्रशासनिक अधिकारयों के साथ सबसे ज्यादा योगदान उसके अधीन मंडल
कर्मचारियों का होता है | उनकी कार्यकुशलता और उनके स्वच्छ संशाधन युक्त कार्य
वातावरण का अहम् योगदान इसमें होता है | संस्था के उद्देश्य के साथ जब भी प्रशासन
और कर्मचारियों के उद्देश्य और भावनाएं समाहित होकर चलती है तो संस्था निरंतर
उन्नति कि ओर अग्रसर होती है |
कर्मचारी
यूनियन सदैव इसी उद्देश्य को लेकर अपने कर्मचारियों कि समस्याएं मंडल प्रतिनिधियों
के सामने रख कर आगे बढ़ा है | साथ ही मंडल के पूर्व अधिकारीयों ने भी हमेशा
सकारात्मक द्रष्टिकोण से यूनियन मंच को लिया है इसी का परिणाम है कि यह मंडल एक
बढ़िया छवि लेकर आगे बड़ा है |
समय
समय पर कर्मचारी समस्यायों पर वार्तालाप कर एक सोहार्दपूर्ण सम्बन्ध युक्त माहौल
प्रशासन और कर्मचारियों के बीच होना चाहिए ऐसा मंडल यूनियन का मानना है | श्रीमान
से आशायें है कि वे भी इस क्रम में अपना समय और सकारात्मक द्रष्टिकोण यूनियन को
देंगे तथा साथ ही कर्मचारियों कि समस्याओ पर खुल कर चर्चा करेंगे |
यूनियन
संस्था के निरतर उन्नति के लिए कटिबद्ध है तथा प्रशासन के साथ हर संभव सहयोग के
लिए आशान्वित करती है | चूँकि यूनियन और प्रशासन का सम्बन्ध एक सवेदनशील मामला है
अतः आशा है कि सकारात्मक द्रष्टिकोण
मान्यवर से समय समय पर प्राप्त होता रहेगा | साथ ही यूनियन द्वारा लिए गये
प्रकरण के समयबद्ध रूप से निदान होते रहेंगे |
अतः आप से अनुरोध है की समय
समय पर यूनियन कि मासिक मीटिंग का आयोजन करवाकर कृतार्थ करते रहे |
आशा है मंडल आपके कार्यकाल में
एक बार फिर अव्वल दर्जे कि कार्यक्षमता पेश करेगा और मिशाल बनेगा |
धन्यवाद् |
अमित
कुमार सुथार
मंडल
सचिव अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, ग्रुप “सी”
No comments:
Post a Comment