Thursday, 20 November 2014

कचहरी प्रतापगढ़ उप डाकपाल श्री तैयब हुसैन के प्रतिनियुक्ति प्रकरण ........

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, ग्रुप सी
मंडल शाखा चित्तौडगढ -312001


सेवामें,
श्रीमान अधीक्षक डाकघर
चित्तौडगढ मंडल
चित्तोड़गढ़-३१२००१ 



क्र.\यूनियन\ 7 \2014-15                                  दिनांक 10-11-2014

विषय :- कचहरी प्रतापगढ़ उप डाकपाल श्री तैयब हुसैन के प्रतिनियुक्ति के सम्बन्ध में | 



            उपरोक्त विषय में लेख है कि श्री तैयब हुसैन को बतोर उप डाकपाल नियुक्ति कचहरी प्रतापगढ़ में दी गयी है | लेकिन अधीक्षक डाकघर द्वारा उन्हें मौखिक आदेश देकर एक दो दिन प्रतापगढ़ उपडाकघर में कार्य करने के लिए भेजा गया था | श्री तैयब हुसैन ने अधीक्षक डाकघर कि आज्ञा का पालन करते हुए प्रतापगढ़ में कार्य भर ग्रहण कर लिया | इसके लिए उन्हें प्रतापगढ़ उपडाकघर में ही कार्यरत डाक सहायक से कार्यमुक्त करवाया गया | श्री तैयब हुसैन को प्रतापगढ़ डाक घर में CBS से सम्बंधित कार्य करने के लिए भेजा गया था | जिसमे श्री तैयब हुसैन ने समस्त  CBS सम्बन्धी कार्य कुशलता से किया | लेकिन पोस्टमास्टर ग्रेड -१ द्वारा उक्त तथ्यों को बिना ध्यान में रखे तथा कार्य समाप्त होने पर निजी कारणों से श्री तैयब हुसैन के दलोट प्रतिनियुक्ति के आदेश दे दिए | जबकी श्री तैयब हुसैन को उनकी ही मदद के लिए ही भेजा गया था |  पोस्टमास्टर ग्रेड -१ द्वारा इस तरह के आदेश कर, जान बुझकर उन्हें दलोट उप डाकघर में प्रतिनियुक्ति भेजना  उन्हें परेशान करने का ध्योतक है | जबकि नियमानुसार श्री तैयब हुसैन को कतई प्रतिनियुक्ति पर नही भेजा जाना चाहिए था | श्री तैयब हुसैन अपने परिवार के साथ ही प्रतापगढ़ में निवास करते है इससे उनकी निजी जीवन व् स्वास्थ्य दोनों पर असर हुआ है | श्री तैयब हुसैन द्वारा दलोट में कार्य करते हुए स्वास्थ्य खराब होने पर रुग्ण अवकाश भी माँगा गया है लेकिन उनके लिए कार्यमुक्ति कि व्यवस्था आज तक नही हो पाई है | इन परीस्थितियों से गुजर कर श्री तैयब हुसैन का स्वास्थ्य और ज्यादा खराब हो गया और अन्तह उन्हें उनके परिवार द्वारा दलोट कस्बे मे उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रतापगढ़ चिकित्सालय में ही भर्ती करवाया गया है | 
श्रीमान दलोट उप डाकघर पिछले 2 वर्षो से ही परेशानी का सबब बना हुआ है | स्थाई उप डाकपाल महीनो से रुग्ण है और ड्यूटी पर यदा कदा ही आ रहे है | जिससे वहां कोई प्रतिनियुक्ति पर ही नही जाना चाहता है | साथ ही कचहरी प्रतापगढ़ के नियमित उप डाकपाल को प्रतिनियुक्ति पर भेजना नियम विरुद्ध भी है |
अतः श्रीमान अधीक्षक महोदय से निवेदन है कि उक्त कर्मचारी को मूल उप डाकघर कचहरी प्रतापगढ़  में भेजा जावे तथा समस्या का स्थाई समाधान करावें | 

धन्यवाद |   




                                    अमित कुमार सुथार
                                    मंडल सचिव
                                    अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी
                                    चित्तौडगढ मंडल -३१२००१ 

No comments:

Post a Comment