Monday, 24 November 2014

Welcome to new appointed divisional authority...................................

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ , मंडल शाखा चित्तौड़गढ़ 



सेवामें,

श्रीमान अधीक्षक डाकघर महोदय
चित्तोड़गढ़ मंडल 
चित्तौडगढ -312001

क्र/मासिक मीटिंग/8/ 2014-2015                                    दिनांक  21.11.2014


 विषय :-  मासिक मीटिंग आयोजन करवाने के सन्दर्भ में |

 

सर्वप्रथम चित्तोडगढ मंडल में कार्यभार ग्रहण करने के लिए अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ परिवार आपका हार्दिक अभिनन्दन और स्वागत करता है |

चित्तोडगढ मंडल कि छवि राजस्थान परिमंडल में हमेशा ही अव्वल दर्जे कि रही है | मंडल कि छवि बनाने में उसके प्रशासनिक अधिकारयों के साथ सबसे ज्यादा योगदान उसके अधीन मंडल कर्मचारियों का होता है | उनकी कार्यकुशलता और उनके स्वच्छ संशाधन युक्त कार्य वातावरण का अहम् योगदान इसमें होता है | संस्था के उद्देश्य के साथ जब भी प्रशासन और कर्मचारियों के उद्देश्य और भावनाएं समाहित होकर चलती है तो संस्था निरंतर उन्नति कि ओर अग्रसर होती है |

कर्मचारी यूनियन सदैव इसी उद्देश्य को लेकर अपने कर्मचारियों कि समस्याएं मंडल प्रतिनिधियों के सामने रख कर आगे बढ़ा है | साथ ही मंडल के पूर्व अधिकारीयों ने भी हमेशा सकारात्मक द्रष्टिकोण से यूनियन मंच को लिया है इसी का परिणाम है कि यह मंडल एक बढ़िया छवि लेकर आगे बड़ा है |

समय समय पर कर्मचारी समस्यायों पर वार्तालाप कर एक सोहार्दपूर्ण सम्बन्ध युक्त माहौल प्रशासन और कर्मचारियों के बीच होना चाहिए ऐसा मंडल यूनियन का मानना है | श्रीमान से आशायें है कि वे भी इस क्रम में अपना समय और सकारात्मक द्रष्टिकोण यूनियन को देंगे तथा साथ ही कर्मचारियों कि समस्याओ पर खुल कर चर्चा करेंगे |

 

यूनियन संस्था के निरतर उन्नति के लिए कटिबद्ध है तथा प्रशासन के साथ हर संभव सहयोग के लिए आशान्वित करती है | चूँकि यूनियन और प्रशासन का सम्बन्ध एक सवेदनशील मामला है अतः आशा है कि सकारात्मक द्रष्टिकोण  मान्यवर से समय समय पर प्राप्त होता रहेगा | साथ ही यूनियन द्वारा लिए गये प्रकरण के समयबद्ध रूप से निदान होते रहेंगे |

 

अतः आप से अनुरोध है की समय समय पर यूनियन कि मासिक मीटिंग का आयोजन करवाकर कृतार्थ करते रहे |

 

आशा है मंडल आपके कार्यकाल में एक बार फिर अव्वल दर्जे कि कार्यक्षमता पेश करेगा और मिशाल बनेगा |

 

धन्यवाद्   |

 

 

                                         अमित कुमार सुथार
                                         मंडल सचिव
                                         अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, ग्रुप “सी”

 

Thursday, 20 November 2014

कचहरी प्रतापगढ़ उप डाकपाल श्री तैयब हुसैन के प्रतिनियुक्ति प्रकरण ........

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, ग्रुप सी
मंडल शाखा चित्तौडगढ -312001


सेवामें,
श्रीमान अधीक्षक डाकघर
चित्तौडगढ मंडल
चित्तोड़गढ़-३१२००१ 



क्र.\यूनियन\ 7 \2014-15                                  दिनांक 10-11-2014

विषय :- कचहरी प्रतापगढ़ उप डाकपाल श्री तैयब हुसैन के प्रतिनियुक्ति के सम्बन्ध में | 



            उपरोक्त विषय में लेख है कि श्री तैयब हुसैन को बतोर उप डाकपाल नियुक्ति कचहरी प्रतापगढ़ में दी गयी है | लेकिन अधीक्षक डाकघर द्वारा उन्हें मौखिक आदेश देकर एक दो दिन प्रतापगढ़ उपडाकघर में कार्य करने के लिए भेजा गया था | श्री तैयब हुसैन ने अधीक्षक डाकघर कि आज्ञा का पालन करते हुए प्रतापगढ़ में कार्य भर ग्रहण कर लिया | इसके लिए उन्हें प्रतापगढ़ उपडाकघर में ही कार्यरत डाक सहायक से कार्यमुक्त करवाया गया | श्री तैयब हुसैन को प्रतापगढ़ डाक घर में CBS से सम्बंधित कार्य करने के लिए भेजा गया था | जिसमे श्री तैयब हुसैन ने समस्त  CBS सम्बन्धी कार्य कुशलता से किया | लेकिन पोस्टमास्टर ग्रेड -१ द्वारा उक्त तथ्यों को बिना ध्यान में रखे तथा कार्य समाप्त होने पर निजी कारणों से श्री तैयब हुसैन के दलोट प्रतिनियुक्ति के आदेश दे दिए | जबकी श्री तैयब हुसैन को उनकी ही मदद के लिए ही भेजा गया था |  पोस्टमास्टर ग्रेड -१ द्वारा इस तरह के आदेश कर, जान बुझकर उन्हें दलोट उप डाकघर में प्रतिनियुक्ति भेजना  उन्हें परेशान करने का ध्योतक है | जबकि नियमानुसार श्री तैयब हुसैन को कतई प्रतिनियुक्ति पर नही भेजा जाना चाहिए था | श्री तैयब हुसैन अपने परिवार के साथ ही प्रतापगढ़ में निवास करते है इससे उनकी निजी जीवन व् स्वास्थ्य दोनों पर असर हुआ है | श्री तैयब हुसैन द्वारा दलोट में कार्य करते हुए स्वास्थ्य खराब होने पर रुग्ण अवकाश भी माँगा गया है लेकिन उनके लिए कार्यमुक्ति कि व्यवस्था आज तक नही हो पाई है | इन परीस्थितियों से गुजर कर श्री तैयब हुसैन का स्वास्थ्य और ज्यादा खराब हो गया और अन्तह उन्हें उनके परिवार द्वारा दलोट कस्बे मे उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रतापगढ़ चिकित्सालय में ही भर्ती करवाया गया है | 
श्रीमान दलोट उप डाकघर पिछले 2 वर्षो से ही परेशानी का सबब बना हुआ है | स्थाई उप डाकपाल महीनो से रुग्ण है और ड्यूटी पर यदा कदा ही आ रहे है | जिससे वहां कोई प्रतिनियुक्ति पर ही नही जाना चाहता है | साथ ही कचहरी प्रतापगढ़ के नियमित उप डाकपाल को प्रतिनियुक्ति पर भेजना नियम विरुद्ध भी है |
अतः श्रीमान अधीक्षक महोदय से निवेदन है कि उक्त कर्मचारी को मूल उप डाकघर कचहरी प्रतापगढ़  में भेजा जावे तथा समस्या का स्थाई समाधान करावें | 

धन्यवाद |   




                                    अमित कुमार सुथार
                                    मंडल सचिव
                                    अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी
                                    चित्तौडगढ मंडल -३१२००१ 

Thursday, 13 November 2014

विश्व डाक सप्ताह के दौरान उप डाक घर कैलाश नगर

विश्व डाक सप्ताह 9-15   अक्टूबर 2014 के दौरान उप डाक घर कैलाश नगर में स्कूल के बच्चो को पोस्टमॉस्टर श्री सुखलाल जी भाम्बी ने विभिन्न जानकारिया देकर विश्व डाक सप्ताह की परम्परा के तहत ज्ञान वर्धन किया । पदम्  विद्या विहार के प्रिंसिपल ने श्री सुखलाल जी भाम्बी को धन्यवाद अर्पित किया ।

चित्तौड़गढ़ यूनियन मंडल कार्यालय श्री सुखलाल  जी भाम्बी उप डाकपाल कैलाश नगर के इन प्रयासो की भूरि भूरि प्रशंसा  करती है तथा डाक विभाग की उत्कृष्ट छवि पेश करने के लिए धन्यवाद देती है । साथ ही अन्य उप डाकपाल तथा कर्मचारियों से निवेदन करती है की वे भी एक स्वच्छ छवि पेश करे ।