Monday, 24 November 2014

Welcome to new appointed divisional authority...................................

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ , मंडल शाखा चित्तौड़गढ़ 



सेवामें,

श्रीमान अधीक्षक डाकघर महोदय
चित्तोड़गढ़ मंडल 
चित्तौडगढ -312001

क्र/मासिक मीटिंग/8/ 2014-2015                                    दिनांक  21.11.2014


 विषय :-  मासिक मीटिंग आयोजन करवाने के सन्दर्भ में |

 

सर्वप्रथम चित्तोडगढ मंडल में कार्यभार ग्रहण करने के लिए अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ परिवार आपका हार्दिक अभिनन्दन और स्वागत करता है |

चित्तोडगढ मंडल कि छवि राजस्थान परिमंडल में हमेशा ही अव्वल दर्जे कि रही है | मंडल कि छवि बनाने में उसके प्रशासनिक अधिकारयों के साथ सबसे ज्यादा योगदान उसके अधीन मंडल कर्मचारियों का होता है | उनकी कार्यकुशलता और उनके स्वच्छ संशाधन युक्त कार्य वातावरण का अहम् योगदान इसमें होता है | संस्था के उद्देश्य के साथ जब भी प्रशासन और कर्मचारियों के उद्देश्य और भावनाएं समाहित होकर चलती है तो संस्था निरंतर उन्नति कि ओर अग्रसर होती है |

कर्मचारी यूनियन सदैव इसी उद्देश्य को लेकर अपने कर्मचारियों कि समस्याएं मंडल प्रतिनिधियों के सामने रख कर आगे बढ़ा है | साथ ही मंडल के पूर्व अधिकारीयों ने भी हमेशा सकारात्मक द्रष्टिकोण से यूनियन मंच को लिया है इसी का परिणाम है कि यह मंडल एक बढ़िया छवि लेकर आगे बड़ा है |

समय समय पर कर्मचारी समस्यायों पर वार्तालाप कर एक सोहार्दपूर्ण सम्बन्ध युक्त माहौल प्रशासन और कर्मचारियों के बीच होना चाहिए ऐसा मंडल यूनियन का मानना है | श्रीमान से आशायें है कि वे भी इस क्रम में अपना समय और सकारात्मक द्रष्टिकोण यूनियन को देंगे तथा साथ ही कर्मचारियों कि समस्याओ पर खुल कर चर्चा करेंगे |

 

यूनियन संस्था के निरतर उन्नति के लिए कटिबद्ध है तथा प्रशासन के साथ हर संभव सहयोग के लिए आशान्वित करती है | चूँकि यूनियन और प्रशासन का सम्बन्ध एक सवेदनशील मामला है अतः आशा है कि सकारात्मक द्रष्टिकोण  मान्यवर से समय समय पर प्राप्त होता रहेगा | साथ ही यूनियन द्वारा लिए गये प्रकरण के समयबद्ध रूप से निदान होते रहेंगे |

 

अतः आप से अनुरोध है की समय समय पर यूनियन कि मासिक मीटिंग का आयोजन करवाकर कृतार्थ करते रहे |

 

आशा है मंडल आपके कार्यकाल में एक बार फिर अव्वल दर्जे कि कार्यक्षमता पेश करेगा और मिशाल बनेगा |

 

धन्यवाद्   |

 

 

                                         अमित कुमार सुथार
                                         मंडल सचिव
                                         अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, ग्रुप “सी”

 

Thursday, 20 November 2014

कचहरी प्रतापगढ़ उप डाकपाल श्री तैयब हुसैन के प्रतिनियुक्ति प्रकरण ........

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, ग्रुप सी
मंडल शाखा चित्तौडगढ -312001


सेवामें,
श्रीमान अधीक्षक डाकघर
चित्तौडगढ मंडल
चित्तोड़गढ़-३१२००१ 



क्र.\यूनियन\ 7 \2014-15                                  दिनांक 10-11-2014

विषय :- कचहरी प्रतापगढ़ उप डाकपाल श्री तैयब हुसैन के प्रतिनियुक्ति के सम्बन्ध में | 



            उपरोक्त विषय में लेख है कि श्री तैयब हुसैन को बतोर उप डाकपाल नियुक्ति कचहरी प्रतापगढ़ में दी गयी है | लेकिन अधीक्षक डाकघर द्वारा उन्हें मौखिक आदेश देकर एक दो दिन प्रतापगढ़ उपडाकघर में कार्य करने के लिए भेजा गया था | श्री तैयब हुसैन ने अधीक्षक डाकघर कि आज्ञा का पालन करते हुए प्रतापगढ़ में कार्य भर ग्रहण कर लिया | इसके लिए उन्हें प्रतापगढ़ उपडाकघर में ही कार्यरत डाक सहायक से कार्यमुक्त करवाया गया | श्री तैयब हुसैन को प्रतापगढ़ डाक घर में CBS से सम्बंधित कार्य करने के लिए भेजा गया था | जिसमे श्री तैयब हुसैन ने समस्त  CBS सम्बन्धी कार्य कुशलता से किया | लेकिन पोस्टमास्टर ग्रेड -१ द्वारा उक्त तथ्यों को बिना ध्यान में रखे तथा कार्य समाप्त होने पर निजी कारणों से श्री तैयब हुसैन के दलोट प्रतिनियुक्ति के आदेश दे दिए | जबकी श्री तैयब हुसैन को उनकी ही मदद के लिए ही भेजा गया था |  पोस्टमास्टर ग्रेड -१ द्वारा इस तरह के आदेश कर, जान बुझकर उन्हें दलोट उप डाकघर में प्रतिनियुक्ति भेजना  उन्हें परेशान करने का ध्योतक है | जबकि नियमानुसार श्री तैयब हुसैन को कतई प्रतिनियुक्ति पर नही भेजा जाना चाहिए था | श्री तैयब हुसैन अपने परिवार के साथ ही प्रतापगढ़ में निवास करते है इससे उनकी निजी जीवन व् स्वास्थ्य दोनों पर असर हुआ है | श्री तैयब हुसैन द्वारा दलोट में कार्य करते हुए स्वास्थ्य खराब होने पर रुग्ण अवकाश भी माँगा गया है लेकिन उनके लिए कार्यमुक्ति कि व्यवस्था आज तक नही हो पाई है | इन परीस्थितियों से गुजर कर श्री तैयब हुसैन का स्वास्थ्य और ज्यादा खराब हो गया और अन्तह उन्हें उनके परिवार द्वारा दलोट कस्बे मे उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रतापगढ़ चिकित्सालय में ही भर्ती करवाया गया है | 
श्रीमान दलोट उप डाकघर पिछले 2 वर्षो से ही परेशानी का सबब बना हुआ है | स्थाई उप डाकपाल महीनो से रुग्ण है और ड्यूटी पर यदा कदा ही आ रहे है | जिससे वहां कोई प्रतिनियुक्ति पर ही नही जाना चाहता है | साथ ही कचहरी प्रतापगढ़ के नियमित उप डाकपाल को प्रतिनियुक्ति पर भेजना नियम विरुद्ध भी है |
अतः श्रीमान अधीक्षक महोदय से निवेदन है कि उक्त कर्मचारी को मूल उप डाकघर कचहरी प्रतापगढ़  में भेजा जावे तथा समस्या का स्थाई समाधान करावें | 

धन्यवाद |   




                                    अमित कुमार सुथार
                                    मंडल सचिव
                                    अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी
                                    चित्तौडगढ मंडल -३१२००१ 

Thursday, 13 November 2014

विश्व डाक सप्ताह के दौरान उप डाक घर कैलाश नगर

विश्व डाक सप्ताह 9-15   अक्टूबर 2014 के दौरान उप डाक घर कैलाश नगर में स्कूल के बच्चो को पोस्टमॉस्टर श्री सुखलाल जी भाम्बी ने विभिन्न जानकारिया देकर विश्व डाक सप्ताह की परम्परा के तहत ज्ञान वर्धन किया । पदम्  विद्या विहार के प्रिंसिपल ने श्री सुखलाल जी भाम्बी को धन्यवाद अर्पित किया ।

चित्तौड़गढ़ यूनियन मंडल कार्यालय श्री सुखलाल  जी भाम्बी उप डाकपाल कैलाश नगर के इन प्रयासो की भूरि भूरि प्रशंसा  करती है तथा डाक विभाग की उत्कृष्ट छवि पेश करने के लिए धन्यवाद देती है । साथ ही अन्य उप डाकपाल तथा कर्मचारियों से निवेदन करती है की वे भी एक स्वच्छ छवि पेश करे । 

Thursday, 29 May 2014

Union meeting held on 26.05.2014 ........................


अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, मंडल शाखा चित्तौड़गढ़


1. घोसुंडा भवन का स्थानांतरण फाइलों में उलझ कर रह गया है | एक भवन स्थानातरण में इतना क्लीयरेंस टाइम समझ से परें है ?
2. मुख्य डाक घर तथा पोस्टल कॉलोनी का cow कैचर दोनों खंडित अवस्था में है अतः दिन भर मवेशी घूमना व गंदगी फैलाना आम बात है | तवरित कार्यवाही की जरुरत है |
3. पूर्ण स्टाफ होने के बावजूद कार्य पेंडिंग हो रहे है जिससे बाद में प्रशासन तथा कर्मचारियों को दवाब का सामना करना पड़ता है |
4. कॉलोनी की चार दीवारी पर आगे से तुरंत कार्यवाही करवा कर निवाशियों को राहत पहुचावे |
5. गर्मियों में आवश्यकता अनुसार डाक घरो में कूलर की व्यवस्था करवायी जावे |

मीटिंग में निम्न सदस्यों ने भाग लिया :- 1.       अमित कुमार सुथार2.       राजेश कुमावत3.       बाबु लाल सिंघवी 


मीटिंग में चर्चा में उक्त बिन्दुयों पर निम्न मोखिक हल प्राप्त हुए :- 


1. RO में जाकर फाइल की प्रोसेसिंग रुक गयी है RO स्वीकृत कर भेजेगा तो ही कार्य आगे बढेगा | RO को पुनः लिखा जायेगा |
2. दोनों जगह के लिए RO को DO letter बना कर भिजवा दिया गया है | तुरंत कार्यवाही की अपील की जाएगी | 
3. सुपरवाइजर स्टाफ की अनदेखी से कार्य बिगड़ रहे है उन्हें नियत समय पर कार्य करने के लिए पाबंध किया जायेगा |
4. RO को लिखा गया है जल्द ही कार्यवाही की अपील की जाएगी | 
5. दो कूलर तुरंत मंगवा कर HO को राहत पहुचाई गयी | 
सभा के अंत में सभी सदस्यों ने धन्यवाद् पारित किया तथा आगे तुरंत कार्यवाही की अपील की |





Wednesday, 21 May 2014

Union Meeting is need to be organized immediately........................................


 

सेवामें,
श्रीमान अधीक्षक महोदय
चित्तोड़गढ़ मंडल
चित्तौडगढ -312001

क्र/मासिक मीटिंग/  /2014-2015                                    दिनांक  17.05.2014

 विषय :-  मासिक मीटिंग आयोजन करवाने के सन्दर्भ में |
               उपरोक्त विषय में निवेदन है की पिछले तीन महीनो से मासिक मीटिंग का आयोजन नही किया गया है जिससे कर्मचारियों की समस्यों का सही कम्युनिकेशन नही हो पा रहा है | बहुत से बकाया मदों पर चर्चा होना बाकी है |
अतः आप से अनुरोध है की मासिक मीटिंग का आयोजन समय पर करवाकर कृतार्थ करें | ताकि कर्मचारियों की समस्यों का निदान किया जा सके |

 धन्यवाद् |                                

                                                       मंडल सचिव
                                                        अमित कुमार सुथार

Saturday, 17 May 2014

Postal Colony still remains in Dirt...................................

सेवामें,

श्रीमान परिमंडल सचिव/ क्षेत्रीय सचिव
राजस्थान परिमंडल / दक्षिण क्षैत्र अजमेर
AIPEU Gr-C


क्र/पोस्टल कॉलोनी/ 3 /2014-2015                            दिनांक  17.05.2014

विषय :-  कॉलोनी की चार दीवारी के सन्दर्भ में

              उपरोक्त विषय में निवेदन है की पिछले वर्ष डाक कॉलोनी का मरम्मत का कार्य संपन्न हुआ लेकिन चारदीवारी को जस का तस छोड़ दिया गया है | साथ ही ठेकेदार भी अपना कार्य समाप्त कर के जा चूका है | चार दीवारी न होने के कारण मवेशी दिन भर गंदगी फैलाते घूम रहे है |  साथ ही Cow Catcher को भी फिक्स नही किया गया है | चार दीवारी  की ऊंचाई भी 2 ft ही है जो की अत्यधिक कम है | जिसके कारण बाह्य लोगो का दीवार पर बैठे रहना और अन्दर झांकना तथा कचरा फेंकना सामान्य बात है | इससे कॉलोनी निवासियो की निजता (Privacy) भी नही है | महिलाएं असहज महसूस करती है | इतने अत्यंत आवश्यक कार्य को छोड़ देने से काफी मानसिक परेशानी तथा सफाई व्यवस्था की परेशानी कर्मचारियों को हो रही है | साथ ही चार दीवारी न होने से आस पास के लोगो द्वारा वाहन खड़ा करना आम बात है |  इस सन्दर्भ में पत्र क्रमांक पी-III/11/2013-14 दिनांक 09.12.2013 द्वारा भी परिमंडल सचिव को अवगत करवाया था साथ ही अनुरोध किया था की प्रकरण को परिमंडल स्तर पर उठा कर समस्या का निदान करावें | जिसका आज तक न कोई पत्र व्यव्हार या aknowledgement परिमंडल यूनियन कार्यालय से मंडल यूनियन को प्राप्त हुआ है | इससे परिमंडल स्तर की उदासीनता प्रतीत होती है | जिससे कर्मचारियों में तीनो स्तर पर यूनियन के प्रति रोष है | मंडल स्तर पर पर वित्तीय सीमा का उल्लेख कर प्रकरण टाल दिया जाता है लेकिन क्षेत्रीय कार्यालय को प्रस्ताव बनाकर भिजवाया जा चूका है लेकिन क्षेत्रीय कार्यालय कार्यालय उदासीन है | इस सन्दर्भ में सिविल अभियंता से भी बात की गयी और उन्होंने बताया की इस वर्ष की सिविल कार्य की प्राथमिकता सूची बनने वाली है आप शीघ्र ही प्रकरण को शामिल करवा ले अन्यथा अधुरा ही रह जायेगा |

अतः आप से अनुरोध है की इस कार्य को स्वः रुची लेकर चित्तोड़ मंडल को कृतार्थ करें | ताकि यूनियन के प्रति कर्मचारियों की आस्था बनी रहे |

धन्यवाद् |                                
                    
                                                       मंडल सचिव

                                                       अमित कुमार सुथार 

Wednesday, 30 April 2014

Welcome Rajesh Kumar Meena, Rajnesh Kumar Meena and Mamta Sarswat to AIPEU Gr-C


प्रिय


अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ चित्तोड़गढ़ मंडल आपको भारतीय डाक विभाग में अपना कैरियर चुनने के लिए बधाई देता है | पढाई लिखाई और कड़ी मेहनत के बाद नया जीवन शुरू होने जा रहा है नयी चुनौतियाँ सामने आएगी और अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ इस नये जीवन और नई चुनोतियों के लिए के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं तथा संबल  प्रदान करने की कामना ईश्वर से करता है |

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ चित्तोड़गढ़ एक ऐसा संगठन है जो मंडल के समस्त कर्मचारियों के हितों तथा वेलफेयर के लिए सदेव संघर्ष करता आगे बढ़ा है | नई चुनोतियों में संघ हमेशा कर्मचारियों के साथ खड़ा रहा है | वर्तमान में संघ में मंडल के लगभग सभी 100% कर्मचारी सदस्य बन जुड़े हुए है और संघ की गरिमा बढ़ा रहे है | संघ समस्त कर्मचारियों के हितों और वेलफेयर के लिए सदैव आगे व तत्पर है |

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ चित्तोड़गढ़ आपको सदस्यता फॉर्म भेज रहा है तथा आपको संघ में स्वागत करता है | उक्त फॉर्म पर हस्ताक्षर कर 28.04.2014 से पहले भेज कर सदस्यता ग्रहण करे | सदस्यता फीस प्रतिमाह 50 रूपये है  जो की वेतन से अकाउंट शाखा द्वारा स्वतः ही काट ली जाएगी |

शुभकामनायों सहित |




स. सचिव          स. सचिव          अध्यक्ष            कोषाध्यक्ष
अमित कुमार सुथार बाबु लाल सिंघवी    छीतरमल चंडालिया   चेतनकुमार उपाध्याय

(M-9887492380)

Thursday, 3 April 2014

CBS DATE COMES AGAIN......

आख़िरकार एक बार फिर से रीजनल कार्यालय से CBS की तारीख प्राप्त हुई है I
पहले भी कई बार CBS की तारीख प्राप्त हुई परंतु CBS किन्ही कारणों से लागु नहीं हो पाया I
इस बार चित्तौड़गढ़ मंडल के मुख्य डाक घर एंव निम्बाहेडा व प्रतापगड उपडाक घर में CBS के लागु होने की तारीखे प्राप्त हुई है वे इस प्रकार है :
चित्तौड़गढ़ मुख्य डाक घर : 12 मई
 निम्बाहेडा उपडाकघर :  4 जुन

प्रतापगड उपडाकघर :    12  जुन