Friday, 10 March 2017

16 मार्च 2017 हड़ताल .................हम सब साथ है ...................

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, ग्रुप सी 
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, पोस्टमैन व MTS
मंडल शाखा, चित्तौडगढ -312001

प्रिय साथियों,
            सर्वप्रथम आपको अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ में रहकर एकजुटता के साथ गत दिनों 7वें वेतन आयोग के विरोध प्रदर्शन के लिए हार्दिक आभार मंडल यूनियन की और से हम व्यक्त करते है | विगत दिनों में विभागीय कार्य की दैनिक दिनचर्या के साथ कर्मचारी हित के लिए यूनियन कार्यकलाप में भी आप द्वारा नित्य बढ़ चढ़ कर भाग लिया जाना भी हम सबके लिए गर्व की बात है |
एक बार पुनः हम सबको आपसी भेदभाव भूलकर कर्मचारी हित को सर्वोपरी रखते हुए एक दुसरे के सहयोग से शत प्रतिशत एक दिवसीय हड़ताल 16-03-2017 को सुनिश्चित करनी है|  केंद्रीय कर्मचारी का न्यूनतम वेतन आंकलित करने के लिए सरकार ने वेतन आयोग अध्यक्ष को पाबंध करते हुए धोखे पूर्ण रवैये से दो साल पुराने दाम के आधार पर एकतरफ़ा निर्णय से न्यूनतम वेतन पारित कर दिया है तथा वेतन गुणक को भी न्यूनतम से भी कम कर दिया जो आज तक किसी वेतन आयोग ने नही किया जो कि अन्यायपूर्ण और कर्मचारियों के साथ धोखा है |
कर्मचारियों की जायज मांगो की पूर्णतया अनदेखी की गयी है और दिनांक 30-06-2016 को सरकार के तीन मंत्रियों ने धोखे की भावना से झूठा आश्वासन देकर 11-जुलाई-2017 की प्रस्तावित हड़ताल यह कहकर तुड़वा दी हम आपकी मांगों पर सकारात्मक विचार करने के लिए तैयार है| सरकार ने आश्वासन देकर विभिन्न समिति बनाकर कई भत्तो समेत HRA पर चार माह में रिपोर्ट का वादा किया था लेकिन आज लगभग 9 महीने गुजर गये लेकिन इस सन्दर्भ में कोई प्रगति नही हुयी और कर्मचारीयों के साथ दुबारा विश्वासघात किया गया| अब यह स्पष्ट है की सरकार केवल एक ही भाषा समझती है और वह है कर्मचारी एकजुटता की ताकत जिसके लिए उसे झुकना पड़ता है| इस तरह बार बार धोखा करके सरकार ने कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने के लिए अब मजबूर किया है| अब वक्त है हम सब एक साथ खड़े होकर बहरी हो चुकी सरकार तक अपनी आवाज़ एक साथ खड़े होकर पहुचावे| अन्यथा वह दिन दूर नही जब हम और हमारी आने वाली पुस्तें बंधुआ मजदूरी करती नजर आएगी| केंद्र सरकार के अधीन सभी केन्द्रीय विभाग इनकम टैक्स, निर्कोटिक्स विभाग और अन्य केंद्रीय कर्मचारी संगठन इस लड़ाई में साथ है| अतः चित्तौडगढ डाक मंडल इस तरह के संघर्ष में कही पीछे नही रहा है और ना रहेगा ऐसी उम्मीद सभी कर्मचारियों और यूनियन सदस्यों से है| हम सब अपनी हक़ की लडाई लड़ना जानते है यह धोखेबाज़ सरकार को बता देना बहुत जरुरी है|
साथियों वेतन आयोग दस साल के लम्बे अन्तराल के बाद आता है और उसमे भी भीख जैसी वेतन वृद्धि कर्मचारियों का शोषण है साथ ही 15 महीने का मकान किराया भत्ता समेत अन्य भत्ते भी सरकार खाने की तैयारी में है| अतः सभी यूनियन सदस्यों से अनुरोध है की एक दिन की हड़ताल में भाग लेकर सरकार को बता दे की अगर हमारी बात नही सुनी गयी तो आगे भी हम अनिश्चितकालीन संघर्ष के लिए तैयार है और अपना हक़ लेकर रहेंगे| अब सभी मंडल अधीन समस्त कर्मचारी न केवल साथ खड़े होंगे बल्कि एक एक साथी को भी अपने साथ जोड़ेगे ताकि शत प्रतिशत हड़ताल और कर्मचारियों का यह प्रयास सफल रहे|

BJP-LED NDA GOVERNMENT SHOULD REMEMBER
You can fool some employees and pensioners for all times.
You can fool all employees and pensioners for some time.
But you cannot fool all employees and all pensioners for all times.

अभी नही तो कभी नही !  Make Strike a Historic Success !


क्रन्तिकारी अभिवादन सहित |

भेरू लाल बलाई                  अमित कुमार सुथार         राजेंद्र प्रकाश खमेसरा
(अध्यक्ष ग्रुप सी)                     (सचिव ग्रुप सी)               (कोषाध्यक्ष ग्रुप सी)

भगवान लाल शर्मा                मांगी लाल मेघवाल          हिरालाल गर्ग
(अध्यक्ष पोस्टमैन व MTS)             (सचिव पोस्टमैन व MTS)              (कोषाध्यक्ष पोस्टमैन व MTS)

दैनिक भास्कर समाचार चित्तौडगढ भास्कर...........................


Monday, 6 March 2017

Black Day celebration at Chittorgarh Dn



आज मुख्य डाकघर परिसर में डाक कर्मचारियों ने केन्द्रीय कर्मचारी संघठन नयी दिल्ली के आव्हान पर काला दिवस मनाया | कर्मचारियों ने दिन भर काली पट्टी बांध कर कार्य किया तथा केंद्र सरकार के कर्मचारी विरोधी रवैये का विरोध किया | मंडल सचिव अमित सुथार ने बताया की पुरे देश में आज केंद्रीय श्रमिको ने  सरकार के बनाये मंत्री समूह जिसमे गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु ,वित् मंत्री अरुण जैठ्ली शामिल थे के झूठे आश्वासन से  कर्मचारियों को ठगने का विरोध किया है | इन तीनो मंत्रियों कि झूठे आश्वाशन से सरकार ने चालाकी से 11 जुलाई 2016 कि प्रस्तावित हड़ताल यह कहकर तुडवाई थी कि कर्मचारियों कि मांगो पर सकारात्मक पहल होगी | लेकिन आज 9 महीने गुजर जाने के बाद भी कर्मचारी HRA सहित कई भत्तो को लेकर इंतज़ार में है | मंडल सचिव ने बताया कि वर्तमान में न्यूनतम वेतन संशोधन सहित सातवें वेतन आयोग के वेतन गुणक का परिवर्तन होना कर्मचारी संगठन कि मुख्य मांग है | मुख्य मांगो में ग्रामीण डाक सहायको को लोक सेवक का दर्जा देना भी यूनियन प्रमुख मांग कई वर्षो से है जिसे सरकार अनदेखा कर रही है |  साथ ही 16 मार्च 2017 को होने वाली एक दिन की देश व्यापी प्रस्तावित हड़ताल के लिये भी  पूरी तैयारी से लड़ने का आव्हान मंडल सचिव ने डाक कर्मचारियों से किया | 

इस मौके पर यूनियन सचिव अमित सुथार समेत, पोस्टमैन और MTS यूनियन सचिव मांगीलाल मेघवाल, सहायक पोस्टमॉस्टर नारायण लाल मीणा, सुश्री प्रियंका रानी सोनी, तैयब हुसैन, श्रीमती इंद्रा कँवर, श्रवण सिंह चुण्डावत, विपिन वैष्णव  और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे !

Deployment of Staff on Sunday and Holiday


Friday, 22 January 2016

Dainik Bhaskar News


Shri Surendra Singh Pokarna Head Postmaster HO, Retirement farewell at Chittorgarh HO



Retirement fuction was organized by Chittorgarh HO staff on 31-12-2015. Leaders from AIPEU Union shri R P Saxena, Rakesh Gupta, Postmaster Laxmi Narayan Dad, Union President Babu Lal Singhvi, and other staff members were Present. Shri Kalu Singh Postman was also retired on the same day. Everyone praised the working of Shri S S Pokarna.

NJCA DHARNA 19,20,21 at Chittorgarh HO