आज मुख्य डाकघर परिसर में डाक कर्मचारियों ने केन्द्रीय कर्मचारी संघठन नयी दिल्ली के आव्हान पर काला दिवस मनाया | कर्मचारियों ने दिन भर काली पट्टी बांध कर कार्य किया तथा केंद्र सरकार के कर्मचारी विरोधी रवैये का विरोध किया | मंडल सचिव अमित सुथार ने बताया की पुरे देश में आज केंद्रीय श्रमिको ने सरकार के बनाये मंत्री समूह जिसमे गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु ,वित् मंत्री अरुण जैठ्ली शामिल थे के झूठे आश्वासन से कर्मचारियों को ठगने का विरोध किया है | इन तीनो मंत्रियों कि झूठे आश्वाशन से सरकार ने चालाकी से 11 जुलाई 2016 कि प्रस्तावित हड़ताल यह कहकर तुडवाई थी कि कर्मचारियों कि मांगो पर सकारात्मक पहल होगी | लेकिन आज 9 महीने गुजर जाने के बाद भी कर्मचारी HRA सहित कई भत्तो को लेकर इंतज़ार में है | मंडल सचिव ने बताया कि वर्तमान में न्यूनतम वेतन संशोधन सहित सातवें वेतन आयोग के वेतन गुणक का परिवर्तन होना कर्मचारी संगठन कि मुख्य मांग है | मुख्य मांगो में ग्रामीण डाक सहायको को लोक सेवक का दर्जा देना भी यूनियन प्रमुख मांग कई वर्षो से है जिसे सरकार अनदेखा कर रही है | साथ ही 16 मार्च 2017 को होने वाली एक दिन की देश व्यापी प्रस्तावित हड़ताल के लिये भी पूरी तैयारी से लड़ने का आव्हान मंडल सचिव ने डाक कर्मचारियों से किया |
इस मौके पर यूनियन सचिव अमित सुथार समेत, पोस्टमैन और MTS यूनियन सचिव मांगीलाल मेघवाल, सहायक पोस्टमॉस्टर नारायण लाल मीणा, सुश्री प्रियंका रानी सोनी, तैयब हुसैन, श्रीमती इंद्रा कँवर, श्रवण सिंह चुण्डावत, विपिन वैष्णव और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे !
No comments:
Post a Comment